फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cunning thieves make off with a bag full of cash under the pretext of offering a lift.

Ghaziabad News: लिफ्ट देने के बहाने नकदी से भरा बैग ले उड़े शातिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cunning thieves make off with a bag full of cash under the pretext of offering a lift.
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर परशुराम मंदिर के पास शातिरों ने युवक को लिफ्ट देने के बहाने उसका नकदी से भरा बैग छीन लिया और रफूचक्कर हो गए। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के चुरू के गांव पाटमदेसर निवासी बीरबल ने बताया कि वह मेरठ रोड पर खड़े थे। तभी बाइक सवार आकर रुके। उन्होंने जैसे ही उनसे रुड़की जाने की बात कही तो वह कहने लगे कि उनकी गाड़ी भी रुड़की जाएगी। वह थोड़ा आगे खड़ी है। उनकी बातों पर भरोसा करके वह उनकी बाइक पर बैठ गए। बातचीत में उलझाकर आरोपी ने उनको बैग कब्जे में ले लिया। इसमें 80 हजार रुपये डेबिट कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। आरोपियों ने उनको कुछ दूरी पर उतारा और तेज गति से भाग गए। उन्होंने शोर मचाकर पीछा भी किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed