फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sawan traditions don a new fashion avatar.

Ghaziabad News: सावन की परंपराओं ने पहना फैशन का नया लिबास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sawan traditions don a new fashion avatar.
तीज मेले में सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद
गाजियाबाद। सावन आया तो कभी आंगन में झूले पड़े, गीत गूंजे और सिंधारे में मायके से आई चुनरी, चूड़ियां और मिठाइयां सजीं। अब वही सावन बदलते समय के साथ नए रंग, नए फैशन और नए स्वाद के साथ शहर के बाजारों में उतर आया है। कहीं हाथों पर मेहंदी रच रही है तो कहीं चूड़ियों की खनक सावन का संगीत बन रही है। कुछ जगहों पर महिलाएं, बेटियों के लिए सिंधारा खरीदकर परंपरा को नए अंदाज में आगे ले जा रही हैं। इसके अलावा महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से अपनी नए जमाने के लिवाज भी खरीद रही हैं। गाजियाबाद कविनगर स्थित एक हॉल में लगा विभावरी तीज मेला इसी बदलते सावन की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहा है।
विज्ञापन

विभारी तीज मेले में महिलाएं मेहंदी, चूड़ियों और आर्टिफिशियल ज्वेलरी से सावन का श्रृंगार भी कर रही हैं। पारंपरिक तीज बाजार में इस बार फैशन में जयपुरिया और पाकिस्तानी शूट महिलाओं को सबसे अधिक भा आ रहे हैं। वहीं, गुजरात की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और आकर्षक लहंगों की भी खूब मांग है। इसके अलावा खानपान का स्वाद भी महिलाओं को खूब आकर्षित कर रहा है। दिल्ली की मशहूर फतेह की चाट और मथुरा की कुल्फी का स्वाद लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। पाव भाजी, डोसा और छोले कुल्चों का महिलाएं जमकर लुत्फ ली रही हैं।
विज्ञापन


---
महिलाएं बोलीं, पुरानी यादों को ताजा करता मेला

- पहली बार मेले में 130 से अधिक स्टॉल लगाएं गए हैं, जहां लोग जमकर सावन और बेटियों के सिंधारे का सामान भी दिलवा रही हैं। ---- पिंकी मंगल, संस्थापक अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

-बेटियों को सिंधारा भेजने की परंपरा आज भी प्रचलित है। पहले मां के साथ बाजार जाया करते थे, अब बेटियों के लिए खरीदारी करते हैं---- चारू जैन, अध्यक्ष, विभारी मेला
-----
- तीज पर मेहंदी लगवाना और चूड़ियां पहनना बचपन से ही पसंद रहा है। मेले में आकर पुरानी यादें नए अंदाज में लौट आई हैं। फैशन के नए विकल्प भी मिल रहे हैं।- प्रीति कश्यप

-----

- इस बार जयपुरिया व पाकिस्तानी शूट ज्यादा पसंद आए। इनमें पारंपरिक लुक भी है और आधुनिक फैशन का टच भी। तीज के लिए कुछ अलग चाहती थी, ऐसा ही मिला। - रीना लाहौटी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed