फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Husband takes his own life after seeing wife with another man 19 days after the wedding

पति-पत्नी और वो के चक्कर में गई जान: शादी के 19 दिन बाद पत्नी को युवक संग देखने पर पति ने मौत को गले लगाया

Mon, 27 Jul 2026 12:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 27 Jul 2026 12:50 PM IST
सार

Etawah News: पति के आत्महत्या करने के बाद पत्नी ने भी नींद की गोलियां खा लीं और फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Husband takes his own life after seeing wife with another man 19 days after the wedding
इलाज के दौरान महिला ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ गांव में सोमवार सुबह एक नवविवाहित युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसकी पत्नी ने भी नींद की गोलियां खा लीं और फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने हंगामा भी किया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जुगरामऊ निवासी अंकित कुशवाहा (25) की शादी सात जुलाई को खुशबू के साथ हुई थी। शादी को अभी 19 दिन ही हुए थे। परिजनों के मुताबिक रविवार दोपहर अंकित ने अपनी पत्नी को बाजार में एक युवक के साथ देख लिया। जहां बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। आरोप है कि पति ने पत्नी पर उस युवक के साथ भागने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार सुबह अंकित ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पति की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी खुशबू ने कथित रूप से नींद की गोलियां खा लीं।

उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने हंगामा किया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed