{"_id":"6a66f3e245c0e1fda30e8662","slug":"cm-yogi-launches-scathing-attacks-on-the-sp-chief-in-etawah-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलेक्शन मोड ऑन: 'बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, 7 बजे जमती थी महफिल', इटावा में सीएम योगी के तरकश से निकले ये तीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्शन मोड ऑन: 'बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, 7 बजे जमती थी महफिल', इटावा में सीएम योगी के तरकश से निकले ये तीर
Mon, 27 Jul 2026 11:44 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:44 AM IST
सार
Etawah News: सीएम योगी ने नाम लिए बिना सपा प्रमुख पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि पहले योग्यता नहीं जाति के आधार पर नौकरी दी जाती थी, अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बबुआ 12 बजे सोकर उठते थे, दो बजे तैयार होते थे, शाम पांच बजे जिम जाते थे और सात बजे महफिल जम जाती थी। प्रदेश की जनता को समय न देने पर उन्हें दरकिनार कर दिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसी का नाम लिए बिना सपा गढ़ में शब्दों के तीखे वार किए तो जनसभा स्थल पर भीड़ ने जमकर तालियां बजाकर जमकर नारेबाजी की।
सीएम ने कहा कि, प्रदेश में कोई नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी। युवाओं को नौकरी नहीं मिलने पर कोर्ट को रोक लगानी पड़ती थी। वन माफिया, भू-माफिया, कॉलेज माफिया ने लोगों का जीना हराम कर दिया था। भाजपा सरकार आते ही इन लोगों को खत्म करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए विकसित प्रदेश के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी को आगे बढ़ाने में जितनी भूमिका गोरखपुर, कानपुर, मथुरा की है, उतनी ही इटावा-मैनपुरी की भी है। योगी ने कहा कि हमारे के लिए सभी 75 जिले बराबर है।

देश में हैं चार जाति, गरीब, किसान, युवा व महिला
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में चार जाति हैं। इनमें गरीब, किसान, महिला व युवा है। सरकार का लक्ष्य है कि हर हाथ को काम मिले। इसके लिए सरकार की ओर से तमाम योजनाएं चलाईं जा रही हैं। पहले योग्यता नहीं जाति के आधार पर नौकरी दी जाती थी, अब ऐसा नहीं है। अब बिना किसी भेदभाव और भ्रष्टाचार के युवाओं को नौकरी दी जा रही है।

इटावा-मैनपुरी में हो रहा गोरखपुर जैसा विकास
सीएम ने कहा कि अब कोई यह नहीं कह सकता है कि गोरखपुर में ज्यादा विकास हो रहा है। जितना विकास वहां हो रहा है, उतना ही इटावा-मैनपुरी में करवाया जा रहा है। कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। पहले ऐसा नहीं होता था, विकास रोक दिया जाता था और रोजगार पर डकैती पड़ती थी। अन्नदाता की जमीन पर कब्जा हो जाता था। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इन पर लगाम लगाई है।