{"_id":"6a6715bc7917d212810d3f21","slug":"video-etawah-gas-cylinder-explodes-at-tea-stall-stampede-ensues-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"इटावा: चाय की दुकान पर फटा गैस सिलिंडर, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथना कस्बे के जवाहर रोड स्थित एक चाय की दुकान में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दुकानदार शिवराम के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे दुकान के पीछे बने पक्के कमरे में दूध खौलाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग लग गई।
धमाका इतना तेज था कि कमरे की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, आसपास के मकानों की खिड़कियां और दरवाजे भी जोरदार कंपन से हिल गए। धमाके की आवाज सुनकर दुकान और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और सभी सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार दिलीप कुमार और क्षेत्राधिकारी आरडी मौर्य भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।