{"_id":"6a6645585b12cd370602e486","slug":"no-curfews-no-riots-all-is-well-in-up-yogi-etawah-news-c-216-1-etw1004-146722-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न कर्फ्यू, न दंगा, यूपी में सब चंगा : योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले इटावा से विकास और सुशासन का संदेश दिया। नुमाइश पंडाल में आयोजित जनसभा में उन्होंने करीब 604 करोड़ रुपये की लागत वाली 128 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान दंगों और उपद्रव से नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और निवेश से हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में आए दिन दंगे और उपद्रव होते थे, जिससे आमजन भय के माहौल में जीने को मजबूर था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा, यूपी में न उपद्रव है, न कर्फ्यू है और न दंगा है... यहां अब सब चंगा है। सरकार की प्राथमिकता कानून का राज स्थापित करना और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। इटावा को मिली विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 218.74 करोड़ रुपये की 59 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 385.22 करोड़ रुपये की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं से जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री की ओर से शिलान्यास की गई परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण ग्राम असवा और महावीर पिलुआ (रूरा के पास) के बीच यमुना नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग निर्माण परियोजना है। लगभग 79.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा। पुल बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच दूरी और यात्रा समय कम होगा, साथ ही ग्रामीण संपर्क, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
प्रमुख शिलान्यास
- पुलिस लाइन ट्रांजिट हॉस्टल (जी+12, चार टावर) – 49.12 करोड़
- सोनवारा बाईपास–लखना संपर्क मार्ग चौड़ीकरण (14.75 किमी) – 30.54 करोड़
- फूप–चौरेला से मधुपुरा मार्ग चौड़ीकरण – 24.86 करोड़
- बढ़पुरा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय – 25.85 करोड़
प्रमुख लोकार्पण
- रामनगर फाटक दो लेन रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी)– 73.65 करोड़
- बकेवर पुनर्गठित पेयजल योजना – 17.04 करोड़
- लखना पुनर्गठित पेयजल योजना – 16.41 करोड़
- इकदिल पुनर्गठित पेयजल योजना – 12.02 करोड़
- भरथना पुनर्गठित पेयजल योजना (पार्ट-2) – 11.04 करोड़
विधानसभावार परियोजनाएं
विधानसभा कुल परियोजनाएं लोकार्पण शिलान्यास कुल लागत
इटावा 70 30 40 400.27 करोड़
जसवंतनगर 30 16 14 100.92 करोड़
भरथना 28 13 15 102.77 करोड़
ये रहे मौजूद
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। जनपद की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, महिला कल्याण निगम की प्रभारी कमलावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर तथा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों में मंडलायुक्त, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।