फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Samajwadi Party and Congress workers across the district were placed under house arrest.

Etawah News: जिलेभर के सपाई, कांग्रेसी किए गए नजरबंद

Sun, 26 Jul 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party and Congress workers across the district were placed under house arrest.
इटावा। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रविवार सुबह ही सपा, कांग्रेस के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को घरों में नजरबंद कर दिया गया। सपाइयों और कांग्रेसियों ने सरकार पर विपक्षियों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सपा सांसद और जिलाध्यक्ष ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री का घेराव करने की चेतावनी भी दी थी। वहीं, कांग्रेस ने भी एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को देने की मांग उठाई थी। विपक्षियों के विरोध को देखते हुए रविवार सुबह सपा सांसद को उनके विजय नगर स्थित आवास पर सीओ चकरनगर समेत पुलिस बल ने नजर बंद किया। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य को जसवंतनगर स्थित आवास पर, जिला महामंत्री वीरभान सिंह, प्रदेश सचिव गोपाल यादव को उनके शहर स्थित आवास अरेस्ट किया गया। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को उनके निबाड़़ीकलां गांव स्थित आवास पर, शहर अध्यक्ष राशिद व पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे को भी हाउस अरेस्ट किया गया। शाम को मुख्यमंत्री के जाने के बाद इनके आवासों से पहरा हटा। सपा जिलाध्यक्ष ने विपक्षियों की आवाज दबाने के लिए उन्हें हाउस अरेस्ट कराने का आरोप लगाया है। चकरनगर में सपा के युवा नेता सुरजीत यादव को उनके गेस्ट हाउस पर ही नजरबंद किया गया।
विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके मुख्यमंत्री पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्हाेंने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा जसवंतनगर, इटावा और भरथना में किए जाने वाले कार्यों और परियोजनाओं की कुल संख्या 128 है। अकेले 70 परियोजना इटावा विधानसभा के लिए हैं। दो विधानसभा के लिए 58 परियोजना है, जबकि ये दोनों विधानसभा इटावा से काफी बड़ी हैं। आरोप लगाया कि जसवंतनगर और भरथना में सत्ता पक्ष का विधायक नहीं होने की वजह से भेदभाव किया गया है। कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास जुमला साबित हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed