फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   An attempt to win over the public through development, underpinned by a blueprint for security.

Etawah News: सुरक्षा का खाका खींच जनता को विकास से साधने की कोशिश

Sun, 26 Jul 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
An attempt to win over the public through development, underpinned by a blueprint for security.
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में 32 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने भाइयों-बहनों संबोधन करते हुए सुरक्षा से अपनी बात शुरू की। योगी ने कहा कि 2017 से पहले इटावा में बहन-बेटियां घरों से निकलने से डरती थीं और निवेश नहीं आता था।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने जीरो टॉलरेंस पर काम करते हुए माफियाओं को मिट्टी में मिलाया है। 2017 के बाद प्रदेश में बदलाव आया है और डर का माहौल खत्म हो चुका है। किसान अब खुशहाली भरा जीवन जी रहे हैं, जो पहले आत्महत्या को मजबूर थे। युवाओं को बिना किसी पक्षपात के नौकरी मिल रही है और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। हर जिले में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन लागू है, जिससे हर जिले को अलग पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इटावा-मैनपुरी पहले सपा के गढ़ माने जाते थे, लेकिन 2017 के बाद जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। सरकार ने जनता के विश्वास को टूटने नहीं दिया है।
विज्ञापन

योगी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने सैफई में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का निर्माण करवाया था। इसके बाद अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब सैफई में 490 करोड़ रुपये की लागत से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण करवाया जा रहा है। 540 गांवों में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से जल जीवन मिशन के तहत काम हो रहा है। ब्लॉक भरथना-ताखा में स्टेडियम कॉरिडोर विकसित करने की कार्ययोजना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया गया है। आने वाले समय में इटावा एक जंक्शन के रूप में विकसित होगा। 296 करोड़ रुपये से इटावा-ग्वालियर 92 का निर्माण होगा। यमुना नदी पर 79 करोड़ रुपये की लागत से एक पुल बनाने का काम भी होगा। भरथना बाईपास, बकेवर-लखना-सिंडौस और सफारी बाईपास का निर्माण भी करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इटावा विकसित होता दिखाई देगा।

सपा ने लोहिया व बाबा साहब का किया अपमान
सीएम योगी से सपा पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने महापुरुषों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि सपा सरकार ने कन्नौज में बाबा भीमराव आंबेडकर के नाम से बने मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया था। भाजपा सरकार आने के बाद कॉलेज का नाम फिर से बाबा साहब के नाम पर किया गया। काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा लगाने का काम किया है। इस पर लोगों ने जमकर नारेबाजी कर तालियां बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed