फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   India wins gold at the 5-a-Side Asia Cup; Saifai's Romit Pal plays a pivotal role.

Etawah News: 5 ए साइड एशिया कप में भारत को स्वर्ण, सैफई के रोमित पाल ने निभाई अहम भूमिका

Sun, 26 Jul 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
India wins gold at the 5-a-Side Asia Cup; Saifai's Romit Pal plays a pivotal role.
फोटो 15:::रोमित पाल
इटावा। ओमान में आयोजित अंडर-18 5 ए साइड एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोमित पाल ने अहम भूमिका निभाई। उनकी उपलब्धि से स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रोमित पाल लगातार दूसरी बार एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और दोनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज के खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई से कई और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ओलंपियन एवं खेल प्रशिक्षक एमपी सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को आधुनिक खेल रणनीतियों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि रोमित पाल जैसे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

हॉकी प्रशिक्षक डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान ने बताया कि खिलाड़ियों को उनकी आयु और क्षमता के अनुसार शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है, ताकि वे उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के खिलाड़ी आमिर अली और शाहनवाज खान भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हॉकी प्रशिक्षक रणधीर सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को नवीन तकनीकों और बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से खेल में दक्ष बनाया जा रहा है। रोमित पाल के शानदार प्रदर्शन और भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने पर पूरे स्पोर्ट्स कॉलेज परिवार ने उन्हें बधाई दी है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि रोमित पाल के सैफई लौटने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed