फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Man dies after pickup truck hits vehicle while he was on his way to fetch his sister from her in-laws' home.

Etawah News: बहन को ससुराल से लेने जा रहे भाई की पिकअप की टक्कर से मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Man dies after pickup truck hits vehicle while he was on his way to fetch his sister from her in-laws' home.
फोटो 05:::: राजकिशोर उर्फ लालू की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
इटावा। छोटी बहन को ससुराल से लेने जा रहे युवक की बाइक में ऊसराहार कस्बे में किशनी रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना सौरिख के गांव रोसेन निवासी राजकिशोर उर्फ लालू (32) रविवार सुबह करीब आठ बजे छोटी बहन सोनम को लेने के लिए बाइक से मैनपुरी के थाना सोना पतारी क्षेत्र के गांव मकियानी जा रहा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे ऊसराहार कस्बे में किशनी रोड पर मुर्चा के पास पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लालू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सरसई नावर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय राजकिशोर का हेलमेट बाइक के पीछे बंधा हुआ था। टक्कर के बाद सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई भूपेंद्र ने बताया कि लालू पांच भाइयों और चार बहनों में पांचवें नंबर का था। पिता हरपाल सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। लालू भी खेती में हाथ बंटाता था। परिवार में पत्नी स्नेहा देवी, बेटा आदर्श और बेटी आराध्या हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया पिकअप की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed