संकिसा मार्ग पर नीबकरोरी पावरहाउस के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Farrukhabad accident: नीबकरोरी के पास टकराईं दो बाइकें, बुझ गया घर का इकलौता चिराग; दो की मौत से पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:57 PM IST
सार
Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद क्षेत्र के संकिसा मार्ग पर नीबकरोरी पावरहाउस के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां दोनों बाइकों के एक-एक सवार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन