उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष और पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने 'जय श्री राम', 'पवनसुत हनुमान की जय', 'वृंदावन बिहारी लाल की जय' और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ अपने भाषण की शुरुआत की।
Etawah: सपा की सरजमीं से सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- 'दंगे कराने वाले आज खुद अपनी पहचान खो चुके हैं'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:38 PM IST
सार
Etawah News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत "भगवान रामचंद्र की जय", "पवनसुत हनुमान की जय", "वृंदावन बिहारी लाल की जय" और "भारत माता की जय" के जयघोष के साथ की। उन्होंने कहा कि आज इटावा के नाम से न तो भय जुड़ा है और न ही यहां के युवाओं के सामने पहचान का संकट है। जो सम्मान प्रदेश के अन्य जनपदों के लोगों को मिलता है, वही सम्मान आज इटावा के लोगों को भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन