बांदा जिले में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 02 शातिर आरोपियों को रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि घेराबंदी के दौरान 02 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा बरामद किया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Banda Encounter: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:28 PM IST
सार
Banda News: नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन