कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार को उस समय भारी अफरातफरी मच गई, जब गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचाने पहुंचे एक इंटीरियर कारोबारी की पहली पत्नी अचानक मौके पर आ धमकी। पहली पत्नी ने अपने शौहर पर बिना कानूनी तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मंडप में ही जमकर हंगामा किया। लगभग 01 घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी और आरोपी दूल्हे शौहर को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
UP: कानपुर में शौहर की दूसरी शादी पर बवाल; पहली पत्नी ने लॉन में काटा बवंडर, मंडप से सीधे हवालात पहुंचा दूल्हा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:31 AM IST
सार
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गुपचुप दूसरी शादी रचाने पहुंचे एक इंटीरियर कारोबारी की पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई। महिला ने खुद को कारोबारी की विधिवत पत्नी बताते हुए बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाया और मंडप में ही शादी रुकवा दी। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन