फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Young man and woman had jumped from train coach they were returning home after having gone missing

‘मौत की छलांग': ट्रेन के कोच से कूदे थे युवक-युवती, लापता होने के बाद लौट रहे थे घर, ट्रैक पर मिली थीं लाशें

Sun, 26 Jul 2026 06:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Jul 2026 06:29 AM IST
सार

Etawah Train Jumping Accident: हरियाणा से परिजनों के साथ प्रयागराज एक्सप्रेस से लौट रहे मिर्जापुर के युवक और युवती ने इटावा के सरायभूपत के पास चलती ट्रेन से छलांग लगा दी । हादसे में दोनों की मौत हो गई। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Etawah Young man and woman had jumped from train coach they were returning home after having gone missing
Etawah Train Jumping Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के किनारे मिले युवक और युवती के शवों की पहचान हो गई है। दोनों मिर्जापुर के जिगना थाना के असवा गांव निवासी करन निषाद (22) और शिवानी (18) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों हरियाणा से प्रयागराज एक्सप्रेस से लौट रहे थे और रास्ते में चलती ट्रेन से कूद गए थे। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। शिवानी आठ जुलाई से लापता थी। परिजन ने जिगना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन





मजदूर वर्ग से हैं दोनों परिवार
आरोप है कि गांव का ही रहने वाला करन निषाद उसे अपने साथ ले गया था। दोनों परिवार मजदूर वर्ग से हैं और एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। करन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, जबकि शिवानी दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

प्रयागराज एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे घर
दोनों की तलाश के दौरान जानकारी मिली थी कि वे रेवाड़ी (हरियाणा) के धारूहेड़ा में हैं। इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्य गुरुवार रात उन्हें लेकर प्रयागराज एक्सप्रेस से वापस घर लौट रहे थे। ट्रेन के जनरल कोच में सभी लोग एक साथ सफर कर रहे थे।

विज्ञापन

एक के बाद एक कूदे थे दोनों
शिवानी के पिता शेषमणि ने बताया कि रात करीब एक बजे तक सभी लोग जाग रहे थे। इसके बाद रात करीब दो से ढाई बजे के बीच घटना हुई। ट्रेन कानपुर पहुंची तो कोच में सफर कर रहे यात्रियों ने जानकारी दी कि पहले शिवानी चलती ट्रेन से कूद गई और उसके पीछे करन भी कूद गया।

परिजन रो-रोकर बेहाल
इसके बाद परिजन ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दी। करन की मां शीला देवी और उसके जीजा विजय निषाद भी ट्रेन में मौजूद थे। वहीं, बेटी की मौत की जानकारी मिलने के बाद शिवानी की मां जयदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटनाक्रम और बयानों के आधार पर जांच
जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटनाक्रम और परिजन के बयानों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल चल रही है। है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनाक्रम की जीआरपी पूरी गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed