फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Thought terrorists had broken in  Mother in law and daughter in law fought back for 15 minutes

Kanpur: ‘लगा घर में आतंकवादी घुस आए’, सास-बहू ने 15 मिनट तक किया मुकाबला, फिर भीड़ ने सिखाया सबक, पढ़ें मामला

Sun, 26 Jul 2026 12:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Jul 2026 12:43 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में शनिवार को बुर्का पहनकर लूट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों को बुजुर्ग सास और उनकी बहू ने 15 मिनट तक बहादुरी से उलझाए रखा। घर के भीतर शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके हाथ रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Thought terrorists had broken in  Mother in law and daughter in law fought back for 15 minutes
बदमाशों को पीटती भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में शनिवार को दिनदहाड़े बुर्का पहने दो बदमाश प्रिटिंग प्रेस कारोबारी के घर में घुस गए। घर में मौजूद बुजुर्ग सास ने बहू के साथ मिलकर बदमाशों से मोर्चा लिया और करीब 15 मिनट तक उनसे दो-दो हाथ किए। कारोबारी के घर के गेट के भीतर शोर-शराबा सुनकर पास-पड़ोस के लोग दौड़े और बदमाशों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई।

विज्ञापन

इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। ई-ब्लॉक निवासी राजेंद्र दधिचि का लालबंगले में प्रिटिंग प्रेस है। घर में उनकी 60 वर्षीय पत्नी राधा, बेटा महर्षि और बहू शैली समेत उनके दो बच्चों उद्धव और नित्या संग रहती हैं।

विज्ञापन





बदमाशों का काला लिबास देख वह सहम गईं दोनों
राजेंद्र के मुताबिक वह शनिवार सुबह बेटे महर्षि के साथ दुकान पर चले गए। दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी राधा और बहू थीं। राधा ने बताया कि दोपहर को बच्चों के आने से पहले बुर्का पहने दो लोग गेट खोलकर अंदर आ गए। राधा के मुताबिक दोनों बदमाशों का काला लिबास देख वह सहम गईं। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक पीछे से बहू शैली भी आ गईं।

Kanpur Thought terrorists had broken in  Mother in law and daughter in law fought back for 15 minutes
जानकारी देती सास - फोटो : amar ujala

सास-बहू के भी चोटें आईं
उनके बुर्का पहने लोगों से पूछताछ शुरू करते ही दोनों बदमाश लोहे की रॉड लेकर उन पर टूट पड़े। राधा और शैली ने बताया कि उन्होंने भी हिम्मत नहीं हारी और बुर्का पहने बदमाशों से जा हाथापाई करती रहीं। शैली और राधा ने एक-एक बदमाश को पकड़ा और उन्हें गिराते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। बदमाशों से मारपीट में सास-बहू के भी चोटें आईं और उनके कुछ कपड़े भी फट गए।

विज्ञापन

Kanpur Thought terrorists had broken in  Mother in law and daughter in law fought back for 15 minutes
जानकारी देती बहू - फोटो : amar ujala

महिलाओं को बंधक बनाकर लूटने का था इरादा
भीड़ ने जब दोनों बदमाशों को पकड़ा तो वह बुर्का उतारकर माफी मांगने लगे। दोनों के पास से पुलिस को एक बैग मिला जिसमें ग्राइंडर, हथकड़ी, रस्सी आदि मिले। पुलिस को आशंका है कि दोनों बदमाश घर अकेली रहीं महिलाओं को बंधकर लूट के इरादे से घर में घुसे होंगे। वहीं, भीड़ की ओर से बदमाशों की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

Kanpur Thought terrorists had broken in  Mother in law and daughter in law fought back for 15 minutes
बदमाशों को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

एक पल तो लगा कि घर में आतंकी घुस आए
बुजुर्ग राधा ने बताया कि दोनों बदमाशों का काला लिबास देख उन्हें एक पल के लिए लगा कि घर में आतंकवादी घुस आए हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि दिन दहाड़े पॉश इलाके में इस तरह की घटना होने का मतलब है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed