फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   BJP's big show of strength before voting in Datia by-election, CM and state president will do road show

Datia Bypoll: मतदान से पहले भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, आज सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल का मेगा रोड शो

Mon, 27 Jul 2026 10:47 AM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 10:47 AM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान से पहले भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में विशाल रोड शो करेंगे।

विज्ञापन
BJP's big show of strength before voting in Datia by-election, CM and state president will do road show
चुनावी रण में उतरे सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। मतदान में केवल तीन दिन शेष हैं और चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में भाजपा सोमवार को शहर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी ने प्रचार के आखिरी दौर में अपने शीर्ष नेतृत्व को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दतिया पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में विशाल रोड शो करेंगे। पार्टी इसे उपचुनाव के सबसे बड़े जनसंपर्क अभियानों में शामिल मान रही है।

विज्ञापन

पीतांबरा शक्तिपीठ से होगी प्रचार की शुरुआत

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार शाम करीब 4:30 बजे दतिया पहुंचेंगे। सबसे पहले वे मां पीतांबरा शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। पीतांबरा मंदिर दतिया की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। चुनाव से पहले यहां दर्शन को राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

कुशवाहा समाज सम्मेलन में भी होंगे शामिल

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सिंधी धर्मशाला पहुंचेंगे, जहां कुशवाहा समाज का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री सम्मेलन को संबोधित करेंगे और समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। भाजपा इस उपचुनाव में हर वर्ग तक अपनी पहुंच मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का मानना है कि कुशवाहा समाज का समर्थन चुनाव परिणाम में अहम भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 5 बजे निकलेगा विशाल रोड शो

कुशवाहा समाज सम्मेलन के बाद शाम करीब 5 बजे मां पीतांबरा मंदिर के पश्चिम द्वार से भाजपा का विशाल रोड शो शुरू होगा। यह रोड शो भैंरो मंदिर होते हुए बड़ी तिगैलिया तक जाएगा। लगभग दो किलोमीटर लंबे इस रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, मंत्री, विधायक, जिला पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

स्वागत मंच और पुष्पवर्षा की तैयारी

भाजपा ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में भगवा ध्वज, बाइक और चार पहिया वाहनों के साथ रोड शो में शामिल होने की अपील की है। पूरे मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं और पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है। पार्टी का कहना है कि यह आयोजन केवल जनसंपर्क तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जनसमर्थन में बदलने का प्रयास किया जाएगा।

प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही भाजपा

दतिया उपचुनाव में भाजपा शुरुआत से ही आक्रामक प्रचार अभियान चला रही है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता यहां चुनावी सभाएं कर चुके हैं। हालांकि मतदान से ठीक पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का संयुक्त रोड शो भाजपा के प्रचार अभियान का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है।

शहरी वोटर और व्यापारियों पर रहेगा फोकस

भाजपा इस रोड शो के जरिए शहर के शहरी मतदाताओं, व्यापारी वर्ग और विभिन्न समाजों तक अपनी पहुंच मजबूत करने की कोशिश करेगी। साथ ही यह आयोजन कार्यकर्ताओं में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए उत्साह और ऊर्जा भरने का भी माध्यम बनेगा।

प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रोड शो को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूरे रूट पर बैरिकेडिंग, अतिरिक्त पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने शाम 4 बजे से 7 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की योजना भी बनाई है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रचार थमने से पहले भाजपा का आखिरी बड़ा अभियान

उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार 28 जुलाई की शाम समाप्त हो जाएगा, जबकि 30 जुलाई को मतदान होगा। ऐसे में सोमवार का यह रोड शो भाजपा के लिए प्रचार का आखिरी बड़ा अवसर माना जा रहा है। पार्टी इसे केवल एक चुनावी रोड शो नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और विश्वास मजबूत करने का मंच मान रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed