{"_id":"6a66e7b01ef039a775048327","slug":"assam-cm-himanta-biswa-sarma-came-in-support-of-keshab-mahanta-after-his-daughter-video-gone-viral-about-pm-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते': सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐसा क्यों कहा? खुद के मंत्री का किया बचाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते': सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐसा क्यों कहा? खुद के मंत्री का किया बचाव
Mon, 27 Jul 2026 10:38 AM IST
Pavan
एएनआई, गुवाहाटी
एएनआई, गुवाहाटी
Published by: Pavan
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:38 AM IST
सार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मंत्री केशव महंता की बेटी के पीएम मोदी पर दिए बयान से उन्हें दुख पहुंचा है, लेकिन हर वयस्क व्यक्ति अपनी अलग राजनीतिक सोच रख सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के विचारों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार में मंत्री केशव महंता की बेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस बात का दुख है, लेकिन हर वयस्क व्यक्ति को अपनी राजनीतिक सोच रखने का अधिकार है। सीएम सरमा ने कहा, 'मेरा भाई भी हमेशा मेरी बात नहीं मानता। मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते। जरूरी नहीं कि बच्चों की राजनीतिक विचारधारा उनके माता-पिता जैसी ही हो। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में उनकी बेटी ने जो कहा, उससे मुझे दुख हुआ। जब मैं उससे मिलूंगा तो इस विषय पर बात करूंगा'।
यह भी पढ़ें- 'आपने मेरे लिए सब कुछ किया, लेकिन मैं असफल रही': नीट छात्रा ने दी जान; सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा?
'बच्चों के विचारों के लिए माता-पिता जिम्मेदार नहीं'
उन्होंने कहा कि किसी वयस्क बेटे या बेटी के विचारों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, 'अगर मेरा बेटा कल वकील बनता है और किसी ऐसे व्यक्ति का केस लड़ता है जिसे मैं पसंद नहीं करता, तो उसके लिए मुझे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता'।
विज्ञापन
मंत्री केशव महंता का किया बचाव
मुख्यमंत्री ने मंत्री केशव महंता का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि केशव महंता इस समय ऐसी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जिसमें उन्हें राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करनी है। ऐसे समय में उन पर मानसिक दबाव डालने से किसी का भला नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- मिसाइल मैन को नमन: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज, देश भर में दी जा रही श्रद्धांजलि; किसने क्या लिखा?
क्या है पूरा मामला?
देश भर में नीट पेपर लीक के क्रम में गुवाहाटी में भी छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिसमें राज्य के मंत्री केशव महंता की बेटी दिविशा महंता भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री पर कई टिप्पणियां भी की, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने मंत्री को निशाना बनाया। बता दें कि, राज्य सरकार के मंत्री केशव महंता असम गण परिषद के वरिष्ठ नेता हैं, जो राज्य की सत्ताधारी एनडीए की सहयोगी है। मंत्री केशव महंता लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।