फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh: Man Held After Firing Licensed Revolver Following Badminton Semifinal Defeat

Andhra Pradesh: सेमीफाइनल हार के बाद क्यों बेकाबू हुआ कारोबारी? लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन फायर, पुलिस ने दबोचा

Mon, 27 Jul 2026 10:27 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, कुरनूल (आंध्र प्रदेश)
पीटीआई, कुरनूल (आंध्र प्रदेश) Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 27 Jul 2026 10:27 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार के बाद एक रियल एस्टेट कारोबारी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन राउंड फायरिंग कर दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, जबकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh: Man Held After Firing Licensed Revolver Following Badminton Semifinal Defeat
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टीम की हार के बाद एक रियल एस्टेट कारोबारी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन राउंड फायरिंग कर दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

फायरिंग की घटना कब और कहां हुई?

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम बैडमिंटन अकादमी के बाहर हुई, जहां पिछले चार सप्ताह से कुर्नूल बैडमिंटन प्रीमियर लीग (KBPL) का आयोजन चल रहा है। सेमीफाइनल में टीम की हार के बाद आरोपी ने कथित तौर पर जमीन पर तीन राउंड फायर किए।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना को लेकर क्या कहा?

कुर्नूल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) राघवेंद्र ने बताया कि कौशिक के पास .32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर है। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल में हार के बाद निराशा में उसने जमीन पर तीन गोलियां चलाईं। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। डीएसपी ने बताया कि आरोपी कौशिक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और हथियार जब्त करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत पटेल के माध्यम से जिला कलेक्टर ए. सिरी को उसका शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस और आरोपी के बारे में क्या जानकारी मिली?

पुलिस के अनुसार, कौशिक रियल एस्टेट कारोबारी है और आत्मरक्षा के उद्देश्य से उसे कई वर्ष पहले हथियार का लाइसेंस जारी किया गया था, जो अब भी वैध है। डीएसपी राघवेंद्र ने कहा कि फायरिंग से पहले किसी तरह का विवाद या हाथापाई नहीं हुई थी। शुरुआती जांच में मामला सेमीफाइनल में हार के बाद हुई निराशा से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कौशिक टीम का कप्तान नहीं था। वह टूर्नामेंट में भाग ले रही अनन्या फ्रेंचाइजी का एक सदस्य था। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed