पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर 'लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम' के विरोध में अंबाला जिला बार संघ का प्रदर्शन अब तेज हो गया है। नई पॉलिसी को वापस लेने की मांग को लेकर अध्यक्ष सतपाल सिंह के नेतृत्व में छह अधिवक्ता सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें संदीप सचदेवा, जबर चौधरी, जगतार सिंह, विवेक महर्षि, राजेश शर्मा और प्रवीण रानी चंदेल शामिल रहे।
भूख हड़ताल पर बैठे वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने कहा कि यह नई प्रणाली वकीलों की स्वतंत्रता और न्यायिक संतुलन को प्रभावित करेगी। यह अधिवक्ता अधिनियम 1962 की मूल भावना के विरुद्ध है, जिससे स्वतंत्र पैनल प्रणाली खत्म हो जाएगी। उन्होंने चिंता जताई कि इससे बार संघ कमजोर होगा और बिना कानूनी पृष्ठभूमि वाले युवा अधिवक्ताओं के लिए रोजगार के अवसर लगभग समाप्त हो जाएंगे। इस दौरान सचिव विकास शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद गोयल समेत सैकड़ों वकीलों ने हड़ताल का समर्थन कर नई नीति का पुरजोर विरोध किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।