Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलगाम हमला: गोली लगी... लड़खड़ाए, फिर उठे और खदेड़ दिए; फेरन पहनकर आए थे आतंकी, सतर्कता से बड़ी साजिश नाकाम

Thu, 12 Nov 2026 12:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, कुलगाम Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 12 Nov 2026 12:03 PM IST
सार

कुलगाम में आतंकी हमला करने वाले दहशतगर्द फेरन पहनकर आए थे। जवानों की सतर्कता से बड़ी साजिश नाकाम हो गई। सुरक्षाबलों ने बहादुरी दिखाते हुए बड़ी वारदात के साथ हथियार लूटने के इरादे को फेल कर दिया। कुलगाम जिले में दो आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के नाके पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Kulgam Terror Attack CRPF Jawans Fight Back Despite Injuries, Foil Major Weapon Looting Plot
kulgam terror attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों पर हमले में आतंकियों की घबराहट और कायरता एक बार फिर सामने आ गई। डरपोक दोनों आतंकियों ने पहचान छिपाने के लिए पारंपरिक कश्मीरी लिबास 'फेरन' पहन रखा था। आतंकियों ने स्वचालित हथियारों को फेरन के अंदर छिपाया और वारदात से ठीक पहले बाहर निकाला।


दोपहर करीब 2:15 बजे सुरक्षाबल नाका चेकिंग और एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दो आतंकी जंगल के रास्ते मीर बाजार के पास अखरन नौपोरा पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने सीआरपीएफ के नाके के बिल्कुल पास पहुंचते ही फेरन से स्वचालित हथियार निकाले और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
Trending Videos
Kulgam Terror Attack CRPF Jawans Fight Back Despite Injuries, Foil Major Weapon Looting Plot
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
आतंकियों का मकसद केवल हमला करना नहीं था, बल्कि सुरक्षाबलों को अचानक से भारी नुकसान पहुंचाकर उनके हथियार लूटना भी था। हमले की टाइमिंग और लोकेशन कई गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के वक्त महज 14 किलोमीटर दूर एलजी मनोज सिन्हा 'वेशी फेस्टिवल' के उद्द्घाटन कार्यक्रम में थे।

 
Kulgam Terror Attack CRPF Jawans Fight Back Despite Injuries, Foil Major Weapon Looting Plot
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई
सुरक्षा एजेंसियों के पास आतंकी गतिविधियों का पुख्ता इनपुट पहले से था, जिसके चलते सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। आतंकियों की मंशा भीषण रक्तपात की थी, पर नाके पर तैनात जवानों ने गोलियां लगने के बावजूद जवाबी कार्रवाई से आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kulgam Terror Attack CRPF Jawans Fight Back Despite Injuries, Foil Major Weapon Looting Plot
कुलगाम में आतंकी हमले में घायल जवान - फोटो : पीटीआई
वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यदि नाके पर तैनात सुरक्षाबल इतने मुस्तैद न होते तो आतंकी किसी बड़े लक्ष्य को निशाना बना सकते थे। खुफिया इनपुट के आधार पर पूरे दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड को पहले ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया था। कड़ी नाकाबंदी और घेराबंदी के कारण आतंकियों को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला और हताशा में उन्होंने नाके पर ही गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
Kulgam Terror Attack CRPF Jawans Fight Back Despite Injuries, Foil Major Weapon Looting Plot
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान - फोटो : पीटीआई

आईजी सीआरपीएफ ने घायल जवानों का हाल जाना

सीआरपीएफ के आईजी और कश्मीर के आईजीपी सुजीत कुमार ने जीएमसी अनंतनाग का दौरा कर घायल सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों का हालचाल जाना और उपचार की जानकारी ली। दोनों जवानों की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने घटनास्थल का भी दौरा किया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed