दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों पर हमले में आतंकियों की घबराहट और कायरता एक बार फिर सामने आ गई। डरपोक दोनों आतंकियों ने पहचान छिपाने के लिए पारंपरिक कश्मीरी लिबास 'फेरन' पहन रखा था। आतंकियों ने स्वचालित हथियारों को फेरन के अंदर छिपाया और वारदात से ठीक पहले बाहर निकाला।
दोपहर करीब 2:15 बजे सुरक्षाबल नाका चेकिंग और एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दो आतंकी जंगल के रास्ते मीर बाजार के पास अखरन नौपोरा पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने सीआरपीएफ के नाके के बिल्कुल पास पहुंचते ही फेरन से स्वचालित हथियार निकाले और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
2 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
आतंकियों का मकसद केवल हमला करना नहीं था, बल्कि सुरक्षाबलों को अचानक से भारी नुकसान पहुंचाकर उनके हथियार लूटना भी था। हमले की टाइमिंग और लोकेशन कई गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के वक्त महज 14 किलोमीटर दूर एलजी मनोज सिन्हा 'वेशी फेस्टिवल' के उद्द्घाटन कार्यक्रम में थे।
3 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
सुरक्षा एजेंसियों के पास आतंकी गतिविधियों का पुख्ता इनपुट पहले से था, जिसके चलते सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। आतंकियों की मंशा भीषण रक्तपात की थी, पर नाके पर तैनात जवानों ने गोलियां लगने के बावजूद जवाबी कार्रवाई से आतंकियों को भागने पर मजबूर कर दिया।
4 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले में घायल जवान
- फोटो : पीटीआई
वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यदि नाके पर तैनात सुरक्षाबल इतने मुस्तैद न होते तो आतंकी किसी बड़े लक्ष्य को निशाना बना सकते थे। खुफिया इनपुट के आधार पर पूरे दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा ग्रिड को पहले ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया था। कड़ी नाकाबंदी और घेराबंदी के कारण आतंकियों को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला और हताशा में उन्होंने नाके पर ही गोलियां चला दीं।
5 of 16
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान
- फोटो : पीटीआई
आईजी सीआरपीएफ ने घायल जवानों का हाल जाना
सीआरपीएफ के आईजी और कश्मीर के आईजीपी सुजीत कुमार ने जीएमसी अनंतनाग का दौरा कर घायल सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों का हालचाल जाना और उपचार की जानकारी ली। दोनों जवानों की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने घटनास्थल का भी दौरा किया।