{"_id":"6a670c4d834fe645f70113bd","slug":"video-kullu-go-samman-abhiyan-rally-cow-protection-demand-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली विशाल रैली, गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली विशाल रैली, गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:14 PM IST
Link Copied
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में संत समाज और गोसेवकों ने विशाल रैली निकालकर गो संरक्षण और गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग उठाई। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची।
रैली का नेतृत्व डीणे राम ने किया। उन्होंने बताया कि एडीएम कुल्लू के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम मांगपत्र भेजा गया है। मांगपत्र में संविधान के अनुच्छेद 48 में संशोधन कर केंद्रीय स्तर पर गो सेवा एवं संरक्षण कानून लागू करने की मांग की गई है।
इसके अलावा ज्ञापन में अवैध वधशालाओं पर सख्त कार्रवाई, गो तस्करी को गैर-जमानती अपराध घोषित करने, दोषियों की संपत्ति जब्त करने तथा गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी कानूनी प्रावधान लागू करने की मांग भी शामिल है।
रैली के दौरान संत समाज और गोसेवकों ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने सरकार से गो संरक्षण को लेकर प्रभावी कदम उठाने और उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।