Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sunder Singh Thakur Denies Congress Exit Rumours Workers to Decide Strategy After December 11

हिमाचल: मंत्री पद पर सस्पेंस के बीच सुंदर सिंह ठाकुर की सफाई, बोले- कांग्रेस छोड़ने की खबरों का खंडन करता हूं

Thu, 12 Nov 2026 12:24 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 12 Nov 2026 12:24 PM IST
सार

समर्थकों के साथ बैठक के बाद कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़ने संबंधी खबरों का वह खंडन करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sunder Singh Thakur Denies Congress Exit Rumours Workers to Decide Strategy After December 11
कांग्रेस छोड़ने की खबरों पर सुंदर का जवाब! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने को लेकर चर्चा में आए कुल्लू सदर के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कांग्रेस छोड़ने की खबरों का खंडन किया है। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा कर स्थिति स्पष्ट की। विधायक ने कहा कि खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि अगर उन्हें मंत्री पद नहीं मिला तो वह कांग्रेस छोड़ देंगे, लेकिन वह इस बात का खंडन करते हैं।

विज्ञापन


सुंदर सिंह ठाकुर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'खबरें कि अगर मंत्री पद न मिला तो कांग्रेस छोड़ दूंगा, का मैं खंडन करता हूं। आत्मसम्मान/भविष्य की रणनीति 11 दिसंबर बाद कार्यकर्ता तय करेंगे।' पोस्ट के अंत में उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी साझा किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

समर्थकों के साथ बंद कमरे में हुई थी बैठक
इससे पहले बुधवार को सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू के परिधि गृह में समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में 100 से अधिक पोलिंग बूथों के अध्यक्षों सहित सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं ने विधायक के सामने अपनी राय रखी थी। अधिकतर ने कहा था कि विधायक जो भी फैसला लेंगे, उन्हें मंजूर होगा। वहीं, कुछ समर्थकों ने उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर नाराजगी भी जताई थी। बैठक से पहले विधायक ने फेसबुक पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आग्रह पर बैठक में शामिल होने की जानकारी दी थी। उन्होंने आत्मसम्मान और कुल्लू के विकास के लिए कुछ भी करने की बात कही थी। इसी संदेश के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम और कांग्रेस में बने रहने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।
विज्ञापन

11 दिसंबर के बाद तय होगी आगे की रणनीति
अब विधायक की नई फेसबुक पोस्ट ने इन अटकलों पर काफी हद तक स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की खबरों को खारिज करते हुए भविष्य की रणनीति का फैसला कार्यकर्ताओं पर छोड़ने की बात कही है। खास बात यह है कि उन्होंने इस फैसले के लिए 11 दिसंबर के बाद का समय बताया है।

सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी सार्वजनिक मंचों पर उन्हें मंत्री बनाए जाने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। मुख्यमंत्री के बयानों के बावजूद फैसला लंबित रहने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सुंदर सिंह ठाकुर की बैठक और उसके बाद आई फेसबुक पोस्ट को कुल्लू की राजनीति के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रही चर्चाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, विधायक ने फिलहाल कांग्रेस छोड़ने की किसी योजना की घोषणा नहीं की है। अब सबकी नजर 11 दिसंबर के बाद होने वाली घटनाओं और कार्यकर्ताओं की राय पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed