{"_id":"6af569963b955cc1bd0250f2","slug":"video-kullu-pensioners-protest-pending-demands-dhalpur-dharamshala-assembly-gherao-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों को लेकर कुल्लू में पेंशनरों का धरना शुरू, 19 नवंबर को धर्मशाला में करेंगे विधानसभा का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों को लेकर कुल्लू में पेंशनरों का धरना शुरू, 19 नवंबर को धर्मशाला में करेंगे विधानसभा का घेराव
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:54 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर्स संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर वीरवार को जिला मुख्यालय ढालपुर में धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से इन्हें पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
पेंशनरों ने कहा कि वे काफी समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। उनका कहना है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से पेंशनरों में रोष है। इसी के चलते जिला मुख्यालय ढालपुर में धरना शुरू किया गया है।
धरने पर बैठे पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि 17 नवंबर तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार आंदोलन करने के लिए मजबूर न होना पड़े।
संघ के अनुसार, 19 नवंबर को प्रदेशभर के पेंशनर धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में एकत्रित होंगे। यहां से सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली जाएगी। इसके बाद विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।
पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगों को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।