{"_id":"6a67087a77219d2c1303c176","slug":"video-chamba-minjar-fair-bike-accident-missing-youth-search-operation-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba Accident: मिंजर मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक खड्ड में गिरी, एक लापता, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba Accident: मिंजर मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक खड्ड में गिरी, एक लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:57 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले से रविवार देर रात लौट रहे दो युवकों की बाइक बालू-साहो मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर साल खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि बाइक चला रहा युवक तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात से ही राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।
सोमवार को भी संयुक्त टीमें साल खड्ड और रावी नदी के किनारों पर लापता युवक की तलाश में जुटी रहीं। संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि लापता युवक की तलाश लगातार जारी है और जब तक उसका पता नहीं चल जाता, तब तक खोज अभियान जारी रहेगा।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बालू-साहो मार्ग पर हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर साल खड्ड में जा गिरी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।