फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   datia-by-election-cm-mohan-yadav-road-show-for-bjp-candidate-ashutosh-tiwari

Datia By Election: दतिया में सीएम मोहन यादव का मेगा रोड शो, कहा- विकास के लिए फिर खिलाइए कमल

Tue, 28 Jul 2026 08:22 AM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 08:22 AM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में रोड शो और जनसभाएं कीं। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
datia-by-election-cm-mohan-yadav-road-show-for-bjp-candidate-ashutosh-tiwari
देर शाम रोड शो के दौरान सीएम मोहन यादव, आशुतोष तिवारी व नरोत्तम मिश्रा प्रचार वाहन में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ठंडी सड़क पर आयोजित कुशवाहा समाज की बैठक को संबोधित किया, इसके बाद मां पीतांबरा के दर्शन किए और फिर शहर में भव्य रोड शो निकाला।
विज्ञापन


रोड शो के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। रोड शो के दौरान कई स्थानों पर "नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद" के नारे भी गूंजे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।
विज्ञापन


'भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों को सम्मान और अवसर दिया'
कुशवाहा समाज की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा सरकार द्वारा समाज को दिए गए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी वर्गों को सम्मान और अवसर दिया है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा की सोच समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी रघुवीर सिंह कुशवाह को दी गई है, जबकि कांग्रेस ने समाज को पार्षद तक नहीं बनाया। उन्होंने भाजपा के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र को दोहराते हुए सभी समाजों से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की अपील की।

'ग्वालियर-चंबल अंचल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी सरकार'
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई साल पहले कांग्रेस की जीत के बाद दतिया के विकास की रफ्तार रुक गई। अब समय आ गया है कि विकास का पहिया फिर से तेज किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मिलकर दतिया और पूरे ग्वालियर-चंबल अंचल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।


ये भी पढ़ें- Ujjain: भस्म आरती में बाबा श्री महाकाल का दिव्य श्रृंगार, मस्तक पर शिव, गणेश, चंद्रमा और नंदी का अद्भुत स्वरूप

उपचुनाव के मतदान में अब केवल कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में भाजपा ने प्रचार के आखिरी दौर में पूरी ताकत झोंक दी है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेता भी दतिया में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। मुख्यमंत्री का यह रोड शो भाजपा के चुनावी अभियान का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed