{"_id":"6a6747996486ad9d530f0a1a","slug":"a-fine-of-1000-imposed-for-handing-over-wet-and-dry-waste-together-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-202473-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गीला-सूखा कचरा एक साथ देने पर लगाया 1000 रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गीला-सूखा कचरा एक साथ देने पर लगाया 1000 रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर की टीम मुख्य बाजार में निरीक्षण करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर बाजार में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर नप की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर ने सोमवार को मुख्य बाजार में स्वच्छता एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम में कनिष्ठ अभियंता तिलक राज और सफाई निरीक्षक आर्यन मिन्हास ने दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान गीला और सूखा कचरा अलग-अलग न देने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर एक रेहड़ी संचालक और दो दुकानदारों को कुल 2,000 का जुर्माना लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान एक फास्ट फूड संचालक सफाई कर्मियों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के बजाय एक साथ देते पाया गया। पहले भी उसे कचरे का पृथक्करण करने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन नियमों का पालन नहीं करने पर इस बार उसे 1,000 का जुर्माना लगाया गया। वहीं, मुख्य बाजार में निरीक्षण के दौरान एक रेहड़ी संचालक और एक दुकानदार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए मिले। दोनों से मौके पर 500-500 का जुर्माना वसूला गया। टीम ने सभी संबंधित लोगों को भविष्य में नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की हिदायत दी। नगर परिषद अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता नियमों और प्लास्टिक प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान जारी रहेंगे।