{"_id":"6a6895097632cef35b0dd0ec","slug":"video-hamirpur-war-memorial-project-delayed-budget-kargil-vijay-diwas-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur War Memorial: दो-दो शिलान्यास, चार साल का इंतजार... वीरभूमि हमीरपुर का युद्ध स्मारक अब भी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur War Memorial: दो-दो शिलान्यास, चार साल का इंतजार... वीरभूमि हमीरपुर का युद्ध स्मारक अब भी अधूरा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 05:09 PM IST
Link Copied
हमीरपुर जिले में शहीदों की स्मृति में प्रस्तावित युद्ध स्मारक का निर्माण चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। दो अलग-अलग सरकारों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री स्तर पर दो बार शिलान्यास होने के बावजूद परियोजना अभी भी अधूरी पड़ी है। हाल ही में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इसी स्थल पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अधूरा निर्माण एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया।
युद्ध स्मारक का पहला शिलान्यास 26 जुलाई 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। इसके बाद सरकार बदलने पर 9 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दोबारा आधारशिला रखी। सैनिक कल्याण विभाग ने निर्माण के लिए 14 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की, जिससे भूमि समतलीकरण, डंगा निर्माण और प्रारंभिक कार्य पूरे किए गए। हालांकि इसके बाद शेष बजट जारी नहीं हो पाया और निर्माण कार्य रुक गया।
करीब 75 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए अब अतिरिक्त बजट की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर पहले चरण में बने डंगे के कई हिस्सों में धंसाव दिखाई दे रहा है। सीढ़ियों की टाइलें भी टूट चुकी हैं और परिसर में निर्माण सामग्री बिखरी हुई है।
प्रस्तावित युद्ध स्मारक शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक परिसर के साथ विकसित किया जाना है। यहां ग्रेनाइट की पट्टिका पर हमीरपुर जिले के विभिन्न युद्धों और सैन्य अभियानों में शहीद हुए लगभग 345 वीर जवानों के नाम अंकित किए जाएंगे। स्मारक में अमर जवान की प्रतिमा, राइफल और हेलमेट का प्रतीक, पार्क तथा आधुनिक प्रकाश व्यवस्था भी प्रस्तावित है।
उपनिदेशक, सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि शेष निर्माण के लिए सरकार को बजट स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा गया है। राशि मिलते ही इसे लोक निर्माण विभाग को जारी कर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।