{"_id":"6a6881a9dd6edbfbc50b4e41","slug":"video-hamirpur-naresh-thakur-inspected-de-addiction-centres-laid-special-emphasis-on-safety-standards-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: नरेश ठाकुर ने नशा मुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों पर दिया विशेष जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: नरेश ठाकुर ने नशा मुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों पर दिया विशेष जोर
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:47 PM IST
Link Copied
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने मंगलवार को हमीरपुर में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. कमल प्रकाश, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त नितिन कपूर, डीएसपी नितिन चौहान और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे नरेश ठाकुर ने इन केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। दोसड़का में संचालित किए जा रहे गोल्डन एज पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान नरेश ठाकुर ने इस केंद्र में विभिन्न सुविधाओं विस्तार के साथ-साथ इसके भवन में अग्निशमन और अन्य सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बड़ू के पास घनाल में स्थापित किए जा रहे नए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस नए केंद्र का संचालन आरंभ करने से पहले सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान होना चाहिए। नरेश ठाकुर ने कहा कि नशा मुक्ति, उपचार एवं पुनर्वास केंद्रों के संचालन के संबंध में शीघ्र ही राज्य नशा निवारण बोर्ड की बैठक में व्यापक चर्चा के बाद विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इनमें विभिन्न सुविधाओं के साथ-साथ भवनों के सुरक्षा मानकों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के अन्य नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का भी शीघ्र ही निरीक्षण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।