फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal: Journey to Chandigarh to become easier; two bypasses to be built on the Nadaun-Bagchhal road.

Hamirpur: चंडीगढ़ का सफर होगा आसान, नादौन-बागछाल सड़क पर बनेंगे दो बाईपास

Tue, 28 Jul 2026 09:29 AM IST
Krishan Singh पंकज राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)।
पंकज राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 09:29 AM IST
सार

नादौन विधानसभा क्षेत्र में कलूर से बिलासपुर जिले के बागछाल तक प्रस्तावित 93 किलोमीटर लंबी सड़क के अपग्रेडेशन के साथ धनेटा क्षेत्र में दो नए बाईपास भी बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने बाईपास निर्माण के लिए चार गांवों की 1.7875 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण को 1.98 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal: Journey to Chandigarh to become easier; two bypasses to be built on the Nadaun-Bagchhal road.
फोरलेन(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ से श्री बाबा बालकनाथ, श्री नैना देवी और श्री ज्वालाजी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द सफर और आसान होने जा रहा है। नादौन विधानसभा क्षेत्र में कलूर से बिलासपुर जिले के बागछाल तक प्रस्तावित 93 किलोमीटर लंबी सड़क के अपग्रेडेशन के साथ धनेटा क्षेत्र में दो नए बाईपास भी बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने बाईपास निर्माण के लिए चार गांवों की 1.7875 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण को 1.98 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के उपमंडलीय कार्यालय के समीप जोड़ेगा
प्रस्तावित योजना के तहत पहला बाइपास धनेटा में ऊना-बंगाणा मार्ग को लोक निर्माण विभाग के उपमंडलीय कार्यालय के समीप जोड़ेगा, जबकि दूसरा करीब 1600 मीटर लंबा बाईपास भदरूं गौशाला तक बनाया जाएगा। यह धनेटा-बड़सर-मैहरे मार्ग से जुड़ेगा। दोनों बाईपास बनने से धनेटा बाजार में यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुगम आवाजाही मिलेगी। पूरी परियोजना के तहत सड़क का कॉरिडोर करीब 12 मीटर चौड़ा विकसित किया जाएगा, जिसमें 7.5 मीटर चौड़ी पक्की सड़क होगी। सड़क के दोनों ओर करीब डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े पेव्ड ब्लॉक, एक-एक मीटर चौड़ी ड्रेन तथा जहां संभव होगा, वहां फूलदार, सजावटी और खुशबूदार पौधे लगाए जाएंगे। परियोजना का निर्माण विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से किया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
यह सड़क कलूर से अमलैहड़, धनेटा, ज्योली देवी, बड़सर, मैहरे, शाहतलाई, घराण, कलोल और जेजवीं होते हुए बागछाल पुल के पास थापना में किरतपुर-मनाली फोरलेन (एनएच-203) से जुड़ेगी। प्रदेश रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीआरआईडीसी) की ओर से डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी के साथ अनुबंध की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और रिपोर्ट तैयार करने का कार्य जारी है। बाईपास निर्माण के लिए कवाथरू, धनेटा, अमरोहा और भदरूं गांवों की कुल 1.7875 हेक्टेयर निजी भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसमें कवाथरू की 0.2387, धनेटा की 1.0138, अमरोहा की 0.1257 और भदरूं की 0.4093 हेक्टेयर भूमि शामिल है। भूमि अधिग्रहण के लिए भू-स्वामियों के साथ नेगोशिएशन कमेटी की बैठक भी पूरी हो चुकी है।

 

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा और सुगम मार्ग
सड़क बनने के बाद चंडीगढ़ और पंजाब की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिलेगा। श्रद्धालु बागछाल के रास्ते सीधे श्री नैना देवी पहुंच सकेंगे। वहां से शाहतलाई और दियोटसिद्ध में बाबा बालकनाथ के दर्शन करने के बाद नादौन होते हुए शिमला-कांगड़ा फोरलेन के जरिए श्री ज्वालाजी तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलते ही डीपीआर जल्द तैयार करवाई जाएगी। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा। योजना के तहत 7.5 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर पेव्ड ब्लॉक, ड्रेन और पौधरोपण किया जाएगा, जिससे सड़क सुरक्षित होने के साथ आकर्षक भी बनेगी।- राजेंद्र सिंह जुबलानी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल नादौन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed