फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Orchardists should leverage modern technology: Shashipal

आधुनिक तकनीक का लाभ उठाए बागवान : शशिपाल

Tue, 28 Jul 2026 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Jul 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
Orchardists should leverage modern technology: Shashipal
नंधान क्लस्टर में अमरूद के पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम भोरंज शशिपाल सहित अन्य। स्रोत : ज
नंधान क्लस्टर में एसडीएम ने किया अमरूद पौधरोपण का शुभारंभ
विज्ञापन

एचपी-शिवा परियोजना से बदलेगी बागवानों की तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उद्यान विभाग, विकास खंड भोरंज की ओर से एचपी-शिवा परियोजना के तहत विकसित नंधान क्लस्टर में अमरूद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने किसानों और बागवानों से आधुनिक एवं व्यावसायिक बागवानी अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नई तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि संभव है।
उन्होंने कहा कि एचपी-शिवा परियोजना प्रदेश में फलोत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बागवानों से पौधों की नियमित देखभाल करने और विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक तकनीकों का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। नंधान क्लस्टर लगभग पांच हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यहां 750 ताइवान पिंक और 250 रेड डायमंड किस्म के अमरूद के पौधे वितरित किए गए हैं। इनके रोपण के लिए करीब 5,000 गड्ढे तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) डॉ. अमित कुमार, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. ज्योति देवी, डॉ. विपन कुमार, उद्यान प्रसार अधिकारी ज्योति शर्मा सहित उद्यान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में बागवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर बागवानों ने एचपी-शिवा परियोजना के उद्देश्यों को सफल बनाने तथा आधुनिक बागवानी को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed