{"_id":"6a676cdcaf4888cf4b083378","slug":"applications-of-four-teachers-for-national-level-award-rejected-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-202429-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्र स्तरीय अवार्ड के लिए चार शिक्षकों के आवेदन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्र स्तरीय अवार्ड के लिए चार शिक्षकों के आवेदन रद्द
Tue, 28 Jul 2026 08:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर से 10 शिक्षकों ने पुरस्कार के लिए किया था ऑनलाइन आवदेन
कमेटी की ओर से जांच के बाद तीन शिक्षकों के नाम किए गए हैं चयनित
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से भी तीन शिक्षकों के नाम किए गए है फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चार शिक्षकों के नाम दस्तावेजों में त्रुटियों के चलते रद्द हो गए हैं। जिला स्तरीय कमेटी के जांच के बाद तीन शिक्षकों के नाम फाइनल किए हैं। अब निदेशालय से राज्य स्तरीय कमेटी जांच के बाद शिक्षकों के नाम पांच अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वतंत्र राष्ट्रीय ज्यूरी को भेजेगी। 18 अगस्त तक राष्ट्र स्तर पर शिक्षकों के नाम फाइनल होंगे। शिक्षकों को पोर्टल के माध्यम से अपने नाम के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
आगामी पांच सितंबर को राष्ट्रपति की ओर से शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिलेभर के छह शिक्षा खंडों से 10 शिक्षकों ने अपने उत्कृष्ट कार्यों व स्कूल विकास कार्यों में योगदान के चलते पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिला स्तर पर गठित समिति ने 23 जुलाई तक सभी आवेदनों की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की। जांच के दौरान चार आवेदनों को खामियों के चलते रद्द किया गया। समिति ने पात्र पाए गए तीन शिक्षकों के नाम अंतिम सूची के लिए चयनित किए हैं। वहीं, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से भी तीन शिक्षकों के नाम अंतिम चरण के लिए भेजे गए हैं। अब इन सभी आवेदनों पर अलग कमेटी निजी तौर पर जांच करेगी।
कोट
जिलेभर से 10 शिक्षकों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। जांच के उपरांत तीन शिक्षकों के नाम निदेशालय भेजे गए हैं। सैनिक स्कूल से भी तीन शिक्षकों ने आवेदन किया है, जिनकी कमेटी निजी तौर पर जांच करेगी।-कमल किशोर भारती,उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर