{"_id":"6a685bfc8ad148c4b503bdf7","slug":"video-rait-shg-women-ai-training-digital-skills-kangra-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: रैत की स्वयं सहायता समूह महिलाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, ऑनलाइन बढ़ेगी उत्पादों की पहचान और बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: रैत की स्वयं सहायता समूह महिलाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, ऑनलाइन बढ़ेगी उत्पादों की पहचान और बिक्री
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:06 PM IST
Link Copied
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रैत खंड की स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने उत्पादों की ऑनलाइन पहचान बढ़ाने के साथ-साथ बिक्री के नए अवसर हासिल कर सकें।
घरोह पंचायत भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रैत खंड की करीब 40 महिलाओं को डिजिटल कौशल से जोड़ा जा रहा है। आईआईटी विशेषज्ञ महिलाओं को एआई तकनीकों के उपयोग, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उत्पादों की मार्केटिंग और ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दे रहे हैं।
जिला ग्रामीण विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। डिजिटल कौशल हासिल करने के बाद महिलाएं अपने तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने में सक्षम होंगी और उनकी आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत एलआईसी कर्मियों के माध्यम से महिलाओं को बीमा सखी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे महिलाएं बीमा क्षेत्र की जानकारी हासिल कर अतिरिक्त रोजगार और आय के अवसर प्राप्त कर सकेंगी।
ग्रामीण विकास विभाग का कहना है कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।