Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police arrived following reports of a dispute between two brothers

मेरठ: दो भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, तलवार मारकर हेड कांस्टेबल का हाथ काटा; हालत गंभीर

Mon, 09 Nov 2026 03:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 09 Nov 2026 03:04 PM IST
सार

व्यास वाटिका में दो भाइयों राकेश और अमरजीत के बीच विवाद चल रहा है। राकेश ने मारपीट की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। अमरजीत ने हेड कांस्टेबल हरेंद्र पर तलवार से वार कर दिया। हरेंद्र ने बचने के लिए हाथ आगे कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Police arrived following reports of a dispute between two brothers
हेड कांस्टेबल का हाथ कटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की व्यास वाटिका में रविवार दोपहर दो भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस पर युवक ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल हरेंद्र का हाथ कट गया। पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि राकेश ने सूचना दी थी कि उसका भाई अमरजीत उसके साथ मारपीट कर रहा है। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी व्यास वाटिका पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अमरजीत को पूछताछ के लिए बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान अमरजीत ने तलवार निकालकर हेड कांस्टेबल हरेंद्र पर हमला कर दिया। हरेंद्र ने हाथ से वार रोकने का प्रयास किया, लेकिन तलवार लगने से उनका हाथ कट गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, मगर वह अपने मकान में घुस गया और गेट बंद कर लिया। काफी देर तक उसने गेट नहीं खोला। घटना की जानकारी मिलने पर पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने देर रात आरोपी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed