{"_id":"6a68a989c4c54da2450f377e","slug":"video-sharavasata-gasa-ejasa-para-saldara-bthalna-aae-yavaka-ka-sathagathha-halta-ma-mata-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: गैस एजेंसी पर सिलिंडर बदलने आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: गैस एजेंसी पर सिलिंडर बदलने आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर कठौतिया स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर बदलवाने आए एक युवक की मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना से एजेंसी पर हड़कंप मच गया। सूचना पर आई सोनवा पुलिस ने मौके पर जांच की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और शव लेकर चले गए।
सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमलिया नारायन के मजरा उत्तमापुर गांव निवासी मकसूद(46) मंगलवार की सुबह सिलिंडर बदलवाने के लिए शाहपुर कठौतिया स्थिति भारत गैस वितरण केंद्र आए थे। सिलिंडर मिलने में देरी होने के चलते वह एजेंसी के बाहर बैठे इंतजार कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। मकसूद के कोई हरकत न करने पर लोगों को उनके मौत की जानकारी हुई। युवक के मौत की सूचना से गैस वितरक केंद्र के कर्मचारियों के हाथ-पांव फूलने लगे और कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर लक्ष्मन नगर चौकी प्रभारी जितेंद्र वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
इस दौरान पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। जिस पर चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा भर परिजनों को शव सौंप दिया। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि मौके पर जांच की गई थी लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। जिसके चलते शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।