{"_id":"6a68f46a45260861d3026a49","slug":"video-preparations-for-kanwar-yatra-intensified-cleanliness-and-lighting-on-kanwar-routes-improved-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कांवड़ मार्गों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कांवड़ मार्गों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त
मेरठ। श्रावण माह में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था का काम कराया जा रहा है। प्रशासन का अनुमान है कि सावन में हजारों शिवभक्त जलाभिषेक के लिए हस्तिनापुर पहुंच सकते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। भीड़ बढ़ने पर कांवड़ियों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग में आने वाले संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों को चिह्नित कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से मार्ग पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस टीम भी लगातार गश्त करेगी। नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पंचायत स्तर से सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जा रही हैं। कांवड़ मार्गों की सफाई, क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि समय रहते हुआ शिव भक्त कांवड़ियों की सुरक्षा संबंधित सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।