{"_id":"6a68d935c60582228103eb7a","slug":"video-srinagar-women-hold-rally-over-the-plight-of-destitute-cattle-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: निराश्रित गोवंश की बदहाली को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: निराश्रित गोवंश की बदहाली को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली
श्रीनगर। नगर निगम की गंगा दर्शन स्थित गौशाला में निराश्रित गोवंश की कथित बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान-भारत के बैनर तले महिलाओं ने शक्ति विहार (भक्तियाना) से नगर निगम कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गौशाला में गोवंश को पर्याप्त चारा, पानी और उपचार नहीं मिल रहा, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम सड़कों से निराश्रित गोवंश को गौशाला तक तो पहुंचा देता है, लेकिन वहां उनकी समुचित देखभाल नहीं हो रही। कई गोवंश बीमार हैं और समय पर उपचार व उचित व्यवस्था के अभाव में उनकी मौत तक हो रही है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गौशाला में जाकर गोवंश की स्थिति देखने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है।प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता मीना भावुक होकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और वे केवल बेजुबान गोवंश के लिए आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई गायों को लोगों ने बच्चों की तरह पाला था, लेकिन गौशाला पहुंचने के बाद उनकी हालत दयनीय हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।