Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a695eb84c0a4765c9008a23","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-07-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:16 PM, 29-Jul-2026
Bihar: घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम को जहरीले सांप ने डसा; इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में मचा बवाल
गोपालगंज के विशम्भरपुर थाना क्षेत्र में सांप के डंसने से चार वर्षीय शिवांशु कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। और पढ़ें11:57 AM, 29-Jul-2026
Bihar: नाबालिग से हैवानियत! सामूहिक दुष्कर्म के बाद खेत में छोड़ा, पीठ पर आपत्तिजनक चिट्ठी चिपकाकर भागे दरिंदे
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी गंभीर हालत में मक्के के खेत से मिली। परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने उसकी पीठ पर आपत्तिजनक संदेश वाली चिट्ठी भी चिपकाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
विज्ञापन
11:35 AM, 29-Jul-2026
Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय मांग रही मां को जान से मारने की धमकी; रिश्तेदार के साथ भी मारपीट
भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आया है। उनकी मां ने सोशल मीडिया पर धमकी देने और रिश्तेदार ने मारपीट का आरोप लगाते हुए शाहपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें11:00 AM, 29-Jul-2026
Bihar: 'अम्मी...बचा लो' की चीखों वाला वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग तेज
छपरा में नीट परीक्षा विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई के बीच एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक के साथ मारपीट होती दिख रही है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
और पढ़ें
10:35 AM, 29-Jul-2026
Bihar: सीएम सम्राट चौधरी के काफिले में श्रम संसाधन विभाग की गाड़ी बीच रास्ते हुई बंद, जवानों ने लगाया धक्का
मुंगेर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काफिले में शामिल श्रम संसाधन विभाग की सरकारी गाड़ी बीच रास्ते खराब हो गई। पुलिस जवानों ने करीब 100 मीटर तक धक्का लगाकर उसे स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। और पढ़ें10:01 AM, 29-Jul-2026
Bihar: गुरु पूर्णिमा पर बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम समेत शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे पट खुलने के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 AM, 29-Jul-2026
Bihar: बिल भुगतान के बदले मांग रहे थे 45 हजार की रिश्वत, निगरानी ब्यूरो ने पीओ और लेखापाल को रंगेहाथों दबोचा
खगड़िया के अलौली प्रखंड कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी और लेखापाल को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों पर वेंडर का भुगतान कराने के बदले घूस मांगने का आरोप है। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप बिछाकर कार्रवाई की। और पढ़ें08:38 AM, 29-Jul-2026
Bihar: झाड़ियों में पड़ा था जिसे 'शव' समझ रहे थे लोग, पुलिस के पहुंचते ही अचानक उठ बैठा; हर कोई रह गया दंग
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-27 किनारे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो कथित शव जीवित निकला। जांच में पता चला कि वह थर्ड जेंडर समाज की एक सदस्य थी, जो अत्यधिक नशे की हालत में बेहोश पड़ी थी। और पढ़ें08:14 AM, 29-Jul-2026
Bihar: बाबा मणिराम अखाड़े में आज से मेले का भव्य का आगाज, देश का इकलौता दरबार जहां प्रसाद में चढ़ता है 'लंगोट'
नालंदा के बिहारशरीफ स्थित ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़े में आज से आठ दिवसीय लंगोट अर्पण मेले की शुरुआत हो रही है। देश के इस अनूठे धार्मिक स्थल पर प्रसाद के रूप में लंगोट अर्पित करने की परंपरा है। मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। और पढ़ें07:55 AM, 29-Jul-2026