{"_id":"6a6952e82590bda2cc0f314b","slug":"siwan-sarpanch-dies-in-suspicious-death-in-up-missing-for-a-week-police-investigating-suicide-or-conspiracy-saran-news-c-1-1-noi1450-4553522-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार के सरपंच की यूपी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार के सरपंच की यूपी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 29 Jul 2026 07:30 AM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:30 AM IST
सार
सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बभनबारा गांव निवासी एवं हरदोबारा पंचायत के सरपंच विनोद कुशवाहा की उत्तर प्रदेश के खानपुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पिछले एक सप्ताह से लापता थे। प्रारंभिक जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया गया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बिहार के सरंपच की यूपी में मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र स्थित बभनबारा गांव निवासी एवं हरदोबारा पंचायत के सरपंच विनोद कुशवाहा की उत्तर प्रदेश के खानपुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पिछले एक सप्ताह से लापता थे। मंगलवार देर रात उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों के मुताबिक, विनोद कुशवाहा करीब एक सप्ताह पहले घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच उत्तर प्रदेश से सूचना मिली कि खानपुर क्षेत्र में उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य तत्काल उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अचानक हुई मौत से लोग स्तब्ध
सरपंच की मौत की खबर फैलते ही बभनबारा गांव और हरदोबारा पंचायत में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि विनोद कुशवाहा मिलनसार और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले जनप्रतिनिधि थे। उनकी अचानक हुई मौत से लोग स्तब्ध हैं। गांव में घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस के संपर्क में है सीवान पुलिस
बड़हरिया थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने फोन पर घटना की सूचना दी है। प्रारंभिक जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया गया है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। सीवान पुलिस भी उत्तर प्रदेश पुलिस के संपर्क में है और मामले की हर गतिविधि पर नजर रख रही है।
ये भी पढ़ें- शराब, झूठ और ड्रामा! क्लर्क ने खुद रची किडनैपिंग की साजिश, रातभर दौड़ती रही पुलिस
जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
इधर, परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने भी कहा है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।