Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   x video clipping tool create short clips from long video original content rewards

एक्स का नया फीचर: लंबे वीडियो के छोटे क्लिप बनाकर कमाएं पैसे, ओरिजिनल क्रिएटर को भी मिलेगा फायदा

Wed, 11 Nov 2026 11:08 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 11:08 AM IST
सार

X ने क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को लुभाने के लिए एक नया और शानदार 'वीडियो क्लिपिंग टूल' फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी एप के, लंबे वीडियो से सीधे अपने पसंदीदा शॉर्ट क्लिप्स काटकर X पर पोस्ट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें वीडियो के ओरिजनल क्रिएटर के साथ-साथ क्लिप बनाने वाले दोनों को कमाई का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
x video clipping tool create short clips from long video original content rewards
एक्स ने लॉन्च किया नया वीडियो क्लिपिंग टूल। - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक शानदार वीडियो क्लिपिंग टूल (Video Clipping Tool) लॉन्च किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब आसानी से किसी भी लंबे वीडियो के चुनिंदा हिस्सों को काटकर शॉर्ट क्लिप्स में बदल सकते हैं और उन्हें सीधे प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन


अब क्लिपिंग के लिए नहीं चाहिए कोई दूसरा एप
यह नया टूल यूजर्स की बड़ी समस्या को दूर करता है। पहले लंबे वीडियो से शॉर्ट क्लिप निकालने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स या एडिटिंग सॉफ्टवेयर का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब यह काम X एप के अंदर ही हो जाएगा। एक्स ने @XCreators अकाउंट से की गई एक आधिकारिक पोस्ट में इस नए फीचर की जानकारी यूजर्स को दी।
विज्ञापन


Clip from लेबल से ओरिजिनल क्रिएटर को मिलेगा क्रेडिट
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब भी कोई क्लिप शेयर की जाएगी, उस पर एक Clip from लेबल लगा होगा। इस लेबल पर क्लिक करते ही यूजर्स ओरिजिनल वीडियो तक पहुंच जाएंगे। इससे न सिर्फ शेयर करने वाले को एंगेजमेंट मिलेगा, बल्कि ओरिजिनल वीडियो क्रिएटर को भी पूरा क्रेडिट और ज्यादा विजिबिलिटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यूज से होगी कमाई
X ने इस क्लिपिंग टूल को अपने ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड्स प्रोग्राम से भी जोड़ दिया है। इसका सीधा मतलब है कि अगर आप एलिजिबिलिटी की शर्तें पूरी करते हैं, तो क्लिप को मिलने वाले व्यूज से ओरिजिनल क्रिएटर के साथ-साथ क्लिप शेयर करने वाले को भी कमाई करने का मौका मिलेगा। आज के दौर में पॉडकास्ट और लंबे वीडियो को छोटे हिस्सों में बांटकर शेयर करना इन्फ्लुएंसर्स के बीच व्यूज बढ़ाने का सबसे ट्रेंडी तरीका है, और X इसे भुनाना चाहता है।


लगातार नए अपडेट्स जैसे लंबे वीडियो, प्रीमियम आर्टिकल्स और सब्सक्रिप्शन पेवॉल के बाद, यह क्लिपिंग टूल X को YouTube और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म्स की कड़ी टक्कर में और मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed