फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bizarre Incident in Bihar Dead Body' Found in Bushes Suddenly Wakes Up When Police Arrive

Bihar: झाड़ियों में पड़ा था जिसे 'शव' समझ रहे थे लोग, पुलिस के पहुंचते ही अचानक उठ बैठा; हर कोई रह गया दंग

Wed, 29 Jul 2026 08:38 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 08:38 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-27 किनारे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो कथित शव जीवित निकला। जांच में पता चला कि वह थर्ड जेंडर समाज की एक सदस्य थी, जो अत्यधिक नशे की हालत में बेहोश पड़ी थी।

विज्ञापन
Bizarre Incident in Bihar Dead Body' Found in Bushes Suddenly Wakes Up When Police Arrive
नशे में धुत मिला जेंडर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-पूर्वी चंपारण एनएच-27 हाईवे किनारे झाड़ियों में एक शव देखे जाने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जिसे लोग मृत समझ रहे थे, वह जीवित निकला। इस दौरान मृत समझकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने पर, जिसे मृत मानकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे, वह अचानक उठ बैठा। यह देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


नशे के हालत में बेहोश पड़ा था ट्रांसजेंडर
सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने जब झाड़ियों में युवती के कपड़े पहने पड़े व्यक्ति की जांच शुरू की तो अचानक वह उठ बैठा। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। सबसे बड़ी बात यह रही कि जिसे लोग मृत महिला समझ रहे थे, वह ट्रांसजेंडर समाज की एक सदस्य निकली, जो अत्यधिक नशे की हालत में बेहोश पड़ी थी।
विज्ञापन


कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना
पुलिस ने बेहोश ट्रांसजेंडर सदस्य से पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच जब इस घटना की जानकारी ट्रांसजेंडर समाज के अन्य सदस्यों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बेहोश मिली व्यक्ति उनके समुदाय की सदस्य है। इसके बाद वे उसे पुलिस की मौजूदगी में अपने साथ लेकर चले गए। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बाबा मणिराम अखाड़े में आज से मेले का भव्य का आगाज, देश का इकलौता दरबार जहां प्रसाद में चढ़ता है 'लंगोट'

जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान उन्होंने देखा कि झाड़ियों में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ है। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह मृत नहीं थी, बल्कि नशे की हालत में बेहोश थी और ट्रांसजेंडर समाज की एक सदस्य है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समुदाय शहर के आउटर एरिया में सड़क किनारे वाहनों से नेग मांगने का काम करता है। हालांकि, वह वहां कैसे पहुंची और इस हालत में क्यों थी, इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि उन्हें शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि संबंधित व्यक्ति नशे की हालत में था और ट्रांसजेंडर समाज का सदस्य है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह वहां कैसे पहुंची।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed