बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Vigilance Bureau Catches mnrega PO and Accountant Red-Handed Accepting 45000 Bribe in Bihar

Bihar: बिल भुगतान के बदले मांग रहे थे 45 हजार की रिश्वत, निगरानी ब्यूरो ने पीओ और लेखापाल को रंगेहाथों दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 09:16 AM IST
Vigilance Bureau Catches mnrega PO and Accountant Red-Handed Accepting 45000 Bribe in Bihar
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी टीम ने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रमण जी भाई और लेखापाल शाहिद अकरम को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर एक वेंडर का भुगतान कराने के बदले घूस मांगने का आरोप है।

वेंडर से बिल भुगतान के लिए मांगी गई  45 हजार रुपये की रिश्वत
जानकारी के अनुसार, वेंडर से बिल भुगतान के एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित विपिन कुमार ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अलौली प्रखंड कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की राशि ली, उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

सरकारी विभागों में हड़कंप मचा
गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान मनरेगा पीओ रमण जी भाई और लेखापाल शाहिद अकरम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमण जी भाई के पास चौथम प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार है। कार्रवाई के बाद निगरानी टीम दोनों को अपने साथ पूछताछ के लिए पटना ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अलौली प्रखंड कार्यालय समेत जिले के अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें-  झाड़ियों में पड़ा था जिसे 'शव' समझ रहे थे लोग, पुलिस के पहुंचते ही अचानक उठ बैठा; हर कोई रह गया दंग

निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि परिवादी की शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया था। टीम ने अलौली प्रखंड कार्यालय में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: एआईएमआईएम नेता ने कांवड़ यात्रा पर की टिप्पणी, वीडियो वायरल, अखिल भारतीय हिंदू संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने की कार्रवाई की मांग

29 Jul 2026

Meerut: करंट रोकने के लिए खंभों पर लगाए हार्ड प्लास्टिक के कवर, कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, विद्युत सुरक्षा के लिए लागू की नई तकनीक

29 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कांवड़ मार्गों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त

28 Jul 2026

Meerut: 16 करोड़ खर्च, फिर भी जलभराव से जूझ रहा हस्तिनापुर, प्राचीन पहचान संवारने में पर्यटन विभाग ने सड़कों पर लगाए शिलापट्ट, जल निकासी की व्यवस्था करना भूला

28 Jul 2026

Meerut: गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगौड़ा से 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, खादर क्षेत्र में बढ़ी चिंता

28 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: अटल चौकी के पीछे नाले में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

28 Jul 2026

Meerut: मानसून मस्ती के रंग में रंगे ऑलमाइटी लेडीज क्लब के सदस्य

28 Jul 2026
विज्ञापन

शुक्लागंज: बासी खाना और ठंडा पानी इस मौसम में बिगाड़ सकता है सेहत

28 Jul 2026

कानपुर: चोक नाले के कारण बारिश में गिरे कच्चे-पक्के 15 मकान, 25 लोग घायल

28 Jul 2026

नोएडा सेक्टर 62 के लेबर चौक में बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील

28 Jul 2026

नकली दवाओं के सिंडिकेट पर शिकंजा, नरेला से भारी खेप बरामद

28 Jul 2026

VIDEO: जान जोखिम में डालकर लोग पीपे वाले पुल से नदी पार करने को मजबूर

28 Jul 2026

VIDEO: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, पांच लोग घायल, घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फेंके गए पत्थर

28 Jul 2026

कानपुर: नगर निगम जोनल कार्यालय में भरा बारिश का पानी

28 Jul 2026

बीडीसी की बैठक में जमकर हंगामा, बैठक स्थगित

28 Jul 2026

कानपुर: युवक ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

28 Jul 2026

नारनौल: रेवाड़ी-रींगस के बीच 29 जुलाई को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

गंगा एक्सप्रेसवे पर अरुण हुडा की गोली मारकर हत्या, गांव में मातम

28 Jul 2026

फरीदाबाद की हैंडबाल टीमें राज्य स्तर के लिए चयनित

28 Jul 2026

Srinagar: निराश्रित गोवंश की बदहाली को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

28 Jul 2026

एचसीए टूर्नामेंट: गुड़गांव की टीम ने नूंह को पांच विकेट से दी शिकस्त

28 Jul 2026

आधुनिक मैमोग्राफी मशीन से कैंसर की जांच होगी आसान

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ जोन के अभियंता ने पार्षदों पर बदतमीजी का आरोप लगाया

28 Jul 2026

फरीदाबाद में नहीं है सीएंडडी वेस्ट निस्तारण प्लांट

28 Jul 2026

फरीदाबाद में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

28 Jul 2026

कानपुर: जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था ठीक से लागू नहीं, भेजे जा रहे नोटिस, व्यापारियों ने नाराजगी जताई

28 Jul 2026

कानपुर: ग्राहकों और व्यापारियों के चालान काटने का विरोध, डीसीपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपा

28 Jul 2026

सुरों की सजी शाम, बुढ़ापे की लकड़ी कार्यक्रम में सुनाए गए नग्मे

28 Jul 2026

Ambikapur News: जनसुविधाओं के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने निगम कार्यालय का किया घेराव

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed