{"_id":"6a698637c0b1b85f6008cefd","slug":"four-year-old-child-dies-of-snakebite-in-gopalganj-family-creates-a-massive-ruckus-at-sadar-hospital-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4553543-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम को जहरीले सांप ने डसा; इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम को जहरीले सांप ने डसा; इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में मचा बवाल
Wed, 29 Jul 2026 12:16 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:16 PM IST
सार
गोपालगंज के विशम्भरपुर थाना क्षेत्र में सांप के डंसने से चार वर्षीय शिवांशु कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के विशम्भरपुर थाना क्षेत्र स्थित दुर्ग मातिहीनिया गांव में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां सांप के डंसने से चार वर्षीय मासूम शिवांशु कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवांशु गांव निवासी जन्मंजय कुमार का पुत्र था। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे दुर्ग मातिहीनिया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, घटना के बाद गोपालगंज सदर अस्पताल परिसर में आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय शिवांशु अपने घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों या आसपास छिपे किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। मासूम के चिल्लाने पर परिजन बाहर पहुंचे, तब उन्हें सांप के काटने की जानकारी हुई। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे।
इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप
अस्पताल पहुंचने के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्चे को समय पर समुचित और त्वरित इलाज नहीं मिला। यदि डॉक्टर समय रहते एंटी-वेनम और आवश्यक आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध करा देते, तो शिवांशु की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार के सरपंच की यूपी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
डॉक्टरों के गायब होने पर भड़का आक्रोश
हंगामे के दौरान परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगी, तब इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अपनी जगह पर मौजूद नहीं थे। डॉक्टर के अनुपस्थित रहने से परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रशासन को सौंपी लिखित शिकायत, जांच के आदेश
मृतक के पिता जन्मंजय कुमार ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सदर अस्पताल प्रशासन को सौंपी है। उन्होंने दोषी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।