{"_id":"6a69a41972fb8c78de037e97","slug":"janjgir-champa-news-security-guard-found-behind-7-5-kg-copper-wire-theft-at-jsw-plant-taken-into-custody-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी, सिक्योरिटी गार्ड ही निकला आरोपी, अब हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी, सिक्योरिटी गार्ड ही निकला आरोपी, अब हिरासत में
Wed, 29 Jul 2026 12:26 PM IST
जांजगीर-चांपा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: जांजगीर-चांपा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:26 PM IST
सार
नरियरा स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट में हुई तांबे के तार चोरी की वारदात में पुलिस ने प्लांट के ही एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब 7.5 किलो तांबे के तार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट, नरियरा में तांबे के तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्लांट में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब 7.5 किलो तांबे के तार बरामद कर उसे मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जेएसडब्ल्यू नरियरा के साइट मैनेजर अनिल कुमार रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जुलाई की रात पेट्रोलिंग के दौरान सेपको क्रेन एरिया में रखे करीब 7.5 किलो तांबे के तार गायब मिले। मामले की जांच के दौरान ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड आशाराम नारंगे पर संदेह होने पर मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Korba: खनिज माफियाओं पर बड़ा शिकंजा! रेत-गिट्टी की तस्करी में 9 वाहन जब्त, पूरे जिले में चला अभियान
विज्ञापन
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने आशाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किए गए तांबे के तार को ग्राम नरियरा स्थित एक कुएं के पास छिपाकर रखा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का पूरा तांबा तार बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।