{"_id":"6a65a7ff8d2036395a0cdfb1","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4543182-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti News: थाना परिसर में आरक्षक ने की आत्महत्या, बैरक में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti News: थाना परिसर में आरक्षक ने की आत्महत्या, बैरक में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 26 Jul 2026 01:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:55 PM IST
सार
सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर स्थित बैरक में 41 वर्षीय आरक्षक जय लहरे का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जय लहरे मृतक की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर से एक दुखद घटना सामने आई है। थाना परिसर स्थित बैरक में पदस्थ एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक की पहचान जय लहरे (41 वर्ष) के रूप में हुई है। वे मूल रूप से भलवाही, लगरा, थाना पामगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का शव थाना परिसर स्थित बैरक में खिड़की से बोरा सिलने में उपयोग होने वाली प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरक्षक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।