फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Woman Farm Worker Killed, Five Injured After Lightning Strikes During Paddy Transplanting in Marwahi

CG News: मरवाही में धान की रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, महिला मजदूर की मौत, पांच अन्य घायल

Wed, 29 Jul 2026 08:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 08:02 AM IST
सार

मरवाही क्षेत्र के ग्राम मड़वाही में खेत में काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया।

विज्ञापन
CG News: Woman Farm Worker Killed, Five Injured After Lightning Strikes During Paddy Transplanting in Marwahi
आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रही महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत में धान का रोपा लगाने गए आठ मजदूरों में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल हो गए। दो अन्य मजदूर सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना सिवनी चौकी अंतर्गत ग्राम मड़वाही की है। सभी मजदूर गांव के एक किसान के खेत में धान का रोपा लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से श्यामबाई लोधाम (32 वर्ष), पति रमेश लोधाम, निवासी ग्राम मड़वाही की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG: माओवाद मुक्त माहौल में बीजापुर मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में भानमती लोधाम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका उपचार मरवाही के सरकारी अस्पताल में जारी है। वहीं हेमवती नागेश, रीता बघेल, पार्वती पांडव और सविताबाई लोधाम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के समय मौजूद दो अन्य मजदूर सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतका के परिजनों तथा घायलों को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed