{"_id":"6a697fd8ca617a5a010ae5a9","slug":"raipur-fire-news-fire-in-bar-and-four-shops-cg-fire-news-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Fire News: रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक, चपेट में आईं कई गाड़ियां,पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Fire News: रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक, चपेट में आईं कई गाड़ियां,पाया गया काबू
Wed, 29 Jul 2026 09:52 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:52 AM IST
सार
Raipur Fire News: लोगों की सूचना पर आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम भी बड़ी संख्या में पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कई गाड़ियों में आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur Fire News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात भीषण आग लग गई। इससे बार समेत चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सबसे पहले आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, फिर उसकी लपटें बार सहित आस-पास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फिर धीरे-धीरे उसके सामने खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी रही। सुबह तक आग को पूरी तरह से नहीं बुझाया गया था। अब भी चारों तरफ धुआं नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Read more: CG News: संत रविदास की जयंती पर आज से समरसता संकल्प अभियान चलाएगी बीजेपी, फरवरी तक होंगे कई
विज्ञापन
कारण अज्ञात
मामले में तेलीबांधा टीआई अजय झा ने बताया कि आग हार्डवेयर दुकान से लगी थी। आगे कैसे लगी, ये अभी मालूम नहीं चल सका है। आग इतनी भीषण लगी थी कि तेज बारिश के बाद भी उस पर काबू पाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। इससे ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, आग लगने की वजह नहीं पता चल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि देर रात डेढ़-दो बजे के करीब आग लगी। इस दौरान रायपुर में बारिश हो रही थी पर आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को पसीने बहाने पड़े। दमकल की 13 गाड़ियां लगातार पानी की बौछारें बरसाती रहीं। आग पर काबू पाने में लगी रहीं।
घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया। हालांकि सुबह तक धुआं उठते हुए दिखाई दिया।
Read more: CG: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से जनता त्रस्त; बढ़ी बिजली बिल से परेशान, बोली- यूपी की तरह वापस ले लो सरकार!
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि लोगों को अपना सामान निकालने तक का समय नहीं मिला। बार और होटल को भी आग से काफी नुकसान पहुंचा है। आग से प्रभावित दुकानदार बॉबी तोलानी ने बताया कि देर रात उन्हें आग लगने की सूचना मिली। इस पर वो बिना देरी किए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। इस वजह से सामान बचाने के लिये उन्हें मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया। इस दौरान होटल में ठहरे लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
मामले में रायपुर जिला प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग कैसे लगी? इसे लेकर पुलिस और दमकल की टीम मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल, आग बुझा ली गई है। फिर भी टीम मौके पर मौजूद है। कुलिंग का काम चल रहा है।