Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Tragic accident in Damaudhara: Bhilai student drowned in deep water while visiting with friends
{"_id":"6a698ea269a322fa6d03691b","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4553550-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"दमाऊधारा में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग घूमने आया भिलाई का छात्र गहरे पानी में डूबा,दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमाऊधारा में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग घूमने आया भिलाई का छात्र गहरे पानी में डूबा,दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 12:39 PM IST
सक्ती जिले के नगरदा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में घूमने आए भिलाई निवासी 20 वर्षीय छात्र का पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह फिर से संयुक्त टीम ने तलाश अभियान शुरू किया है।
जिले के नगरदा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ घूमने आए भिलाई निवासी एक युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया और डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगरदा पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रतीक कंवर (20 वर्ष) निवासी भिलाई अपने पांच दोस्तों के साथ सक्ती जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने आया था। वह भिलाई स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। सभी दोस्त सोमवार को रैनखोल पर्यटन स्थल घूमने के बाद मंगलवार सुबह दमाऊधारा पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि दमाऊधारा पहुंचने के बाद समूह के चार युवक ऊंचाई वाले हिस्से में चले गए, जबकि दो साथी नीचे ही रुके रहे। लौटते समय अचानक प्रतीक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगरदा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश के लिए जांजगीर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि बुधवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।