{"_id":"6a69ad7df033279a9207938b","slug":"jhansi-abhyudaya-coaching-classes-begin-at-bkd-150-aspirants-are-preparing-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बीकेडी में शुरू हुई अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं, 150 अभ्यर्थी कर रहे तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बीकेडी में शुरू हुई अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं, 150 अभ्यर्थी कर रहे तैयारी
Wed, 29 Jul 2026 01:06 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:06 PM IST
सार
इसके लिए योग्य शिक्षकों का एक पैनल तैयार किया गया है, जिसमें 18 शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
बीकेडी, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई हफ्तों से चल रही आवेदन और चयन प्रक्रिया के बाद बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज (बीकेडी) में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके तहत चयनित डेढ़ सौ अभ्यर्थियों की नियमित कक्षाएं लगने लगी हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इसके लिए योग्य शिक्षकों का एक पैनल तैयार किया गया है, जिसमें 18 शिक्षक शामिल हैं। सभी शिक्षकों के अध्यापन कार्य के दिन पहले से ही निश्चित कर दिए गए हैं।
बीकेडी परिसर में संचालित होने वाली इन कक्षाओं का समय प्रतिदिन अपराह्न 3:00 से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्युदय कोचिंग के समन्वयक सतीश चंद्र पांडेय के मुताबिक, कॉलेज में संचालित इस कोचिंग में कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो चुकी हैं। प्रत्येक शिक्षक को अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए डेढ़ घंटे का वक्त दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को विषय के बारे में विस्तृत और गहरी जानकारी मिल सके।